हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का 84 वर्ष की आयु में निधन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का मंगलवार को देहरादून के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि अलग उत्तराखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

बलूनी पिछले कुछ वर्षों से बीमार थीं और देहरादून के मैक्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं।

Exit mobile version