हिमालय प्रहरी

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ की दिल्ली में हुई सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी, उनके छोटे पुत्र सौरभ राज बेहड़ ने की अपने पिता को किडनी डोनेट

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,किच्छा/ दिल्ली। विगत वर्ष से किडनी की समस्या से जूझ रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ का दिल्ली साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में सफलता पूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई।  बताया जा रहा है कि उनके छोटे बेटे सौरव बेहड ने अपने पिता तिलकराज बेहड़ को अपनी किडनी डोनेट की है।

उक्त जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव मेहुल शर्मा ने बताया कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं किच्छा विधानसभा से मौजूदा विधायक तिलक राज बेहड़ किडनी की समस्या से परेशान थे जिनको डॉक्टर ने किडनी ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी थी और आज गुरुवार को मैक्स अस्पताल, साकेत की सर्जरी टीम के डॉक्टर अनन्त कुमार एवं नेफ्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश खुल्लर की संयुक्त टीम द्वारा बेहड़ का सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट  किया गया। जो कि सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक सफलता पूर्वक किया गया। सर्जरी की समस्त कागजी कार्यवाही उनकी छोटी पुत्री साक्षी छाबड़ा द्वारा पूरी की गई। परिजनों ने दुआओं व शुभकामनाओं के लिए सभी का ह्रदय की गहराईयों से धन्यवाद व्यक्त किया है।

Exit mobile version