हिमालय प्रहरी

होटल में महिला संग रंगरलिया मनाते पकड़े गए पूर्व प्लांट हेड, पत्नी के पहुंचते ही मचा हाई वोल्टेज हंगामा

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा ,काशीपुर।रामपुर बॉर्डर स्थित एक होटल में  उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पूर्व प्लांट हेड अपनी महिला परिचित के साथ कमरे में ठहरे मिले। इसकी जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी और महिला का पति अपने-अपने परिजनों के साथ होटल पहुंच गए और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।
इसके बाद मौके पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और होटल परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। होटल प्रबंधन और मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन स्थिति काबू से बाहर होती गई।
सूचना मिलने पर रुद्रा-बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने के बावजूद जब मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते सभी संबंधित लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर उन्हें छोड़ दिया गया।
बताया जा रहा है कि संबंधित पूर्व प्लांट हेड का नाम पहले भी व्यक्तिगत विवादों में सामने आ चुका है। पुलिस अधीक्षक (क्राइम) जितेंद्र चौधरी ने बताया कि घटनास्थल उत्तर प्रदेश सीमा में आता है, इसलिए मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस से ली जा रही है।

Exit mobile version