
पूर्वी चंपारण :में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के गोबिंदगंज थाना क्षेत्र की है। यहां आठवीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने चार लड़कों पर घर से उठाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े 👉 दोस्त ने दो दोस्तों के साथ दोस्त की बीवी से किया दुष्कर्म
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की ने डीएसपी से चार युवकों द्वारा उसे अपहरण कर गैंगरेप करने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि गांव के पास के ही तीन युवक उसे घर से उठाकर ले गए और चौक पर उन्होंने रेप किया।
यह भी पढ़े 👉 कुछ और राहत के साथ एक सप्ताह और बढ़ा कोविड कर्फ्यू , देखे क्या है नियम
पीड़िता ने आगे कहा कि इसके बाद आरोपियों ने एक दोस्त के साथ गाड़ी में मुंह दबाकर भेज दिया। इतना ही नहीं गाड़ी चालक ने भी गाड़ी में ही उसके साथ रेप किया और अगली सुबह बेतिया के समीप छोड़ दिया।
पीड़िता ने एक महिला को अपनी आपबीती सुनायी जिसके बाद उसने बस से पीड़ित छात्रा को उसके घर भिजवा दिया। फिलहाल पीड़ित छात्रा को प्राथमिक इलाज के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रेफरल अस्पताल में डीएसपी ज्योति प्रकाश भी पहुंचे और पीड़िता के परिजनों से इस मामले में पूछताछ की।
यह भी पढ़े 👉 खटीमा में पत्नी ने पति पर अश्लील मैसेज भेजने पर किया मुकदमा
वहीं दूसरी तरफ पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार को वारदात की सूचना गोबिंदगंज थाना को दी गई। थाना पर उपस्थित पदाधिकारी ने खुद ही आवेदन लिखकर पीड़िता की अंगुली का छाप ले लिया और गांव में ही पंचायती कर मामला को निपटा लेने को कहा।
वहीं मामला सामने आने के बाद आरोपी युवकों ने केस करने पर पूरे परिवार की जलाकर मार डालने की भी धमकी दी है। इससे डरे-सहमे पीड़िता के परिवार के सभी सदस्य घर मे छिपे थे। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार के संबंधी उनसे मिलने आए। फिर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे मोतिहारी रेफर कर दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें