अल्मोड़ा: अल्मोड़ा से दुःखद घटना सामने आ रही है। बिनसर अभयारण्य स्थित गैराड़ के जंगल में आग बुझाने के दौरान आग की चपेट में चार लोगों की मौत हो गई। मृतको में वन विभाग के अस्थाई कर्मचारी और पीआरडी जवान शामिल हैं। वन विभाग की गाड़ी जलकर राख हो गई है।
बिनसर अभयारण्य स्थित गैराड़ बुरुश कुटिया के पास गुरुवार दोपहर जंगल में आग लगने की सूचना पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस बीच आग की भयंकर लपटों में घिर गए और बुरी तरह झुलस गए। आग की चपेट में आने से दीवान राम उम्र 35 फारेस्ट गार्ड, करन आर्या, उम्र 21 फायर वाचर, त्रिलोक मेहता 56 फारेस्ट गार्ड, पूरन मेहरा 52 पीआरडी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कृष्ण कुमार 21, भगत सिंह भोज 38, कुंदन नेगी 44, कैलाश भट्ट 44 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से बेस चिकित्सालय लाया गया। जहां उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार और कुंदन सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
अल्मोड़ा के विनसर अभ्यारण में जंगल में लगी आग में चार लोगो की मौत, चार घायल
