किलावली क्षेत्र से पुलिस ने दो अलग-अलग परचूनी की दुकानों में नकली नमक बेच रहे चार पर मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस ने दोनों दुकानों से 107 पैकेट नकली नमक बरमाद किये है| साथ ही पुलिस ने नमक के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया है|
बीते शनिवार की देर शाम को राजेंद्र नगर नई दिल्ली निवासी रवि सिंह ने पुलिस को तहरीर दी| उसने बताया कि वह टाटा कम्पनी में नकली नमक टेस्टिंग और नकली नमक बेचने वालो पर कार्रवाई करता है| उन्होंने बताया कि काशीपुर क्षेत्र में कुछ लोग नमक बेच रहे हैं| सूचना पर पुलिस ने क़िलावली निवासी भगवान दास पुत्र मोहनदास, सुनील कुमार पुत्र नानकराम, गोपालदास पुत्र हुकम चंद्र व चौथराम पुत्र कुशन राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुंडा थाना अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि नमक के सैम्पल जांच को लैब भिजवा दिए गए हैं। बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। नमक कहां और किसके कहने पर आया है, मामले की जांच की जा रही है।