
शिवम, अंजलि, अनुज और सौरभ का देश की प्रतिष्ठित कंपनी में चयन, संस्थान परिवार ने दी बधाई
राजू अनेजा,काशीपुर। श्रीराम संस्थान के बीसीए पाठ्यक्रम के चार विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर देश की अग्रणी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन किया है। शिवम, अंजलि, अनुज और सौरभ की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विद्यार्थियों की सफलता पर संस्थान के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि श्रीराम संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में चयन संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में ऐसी सफलता हासिल करना आसान नहीं है। संस्थान विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है।
प्राचार्य एस.एस. कुशवाहा ने कहा कि चयनित विद्यार्थियों की सफलता पूरे संस्थान के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि संस्थान में नियमित रूप से प्लेसमेंट ड्राइव, व्यक्तित्व विकास और कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।
बीसीए विभागाध्यक्ष बलविन्द्र सिंह ने कहा कि चारों विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का हौसला देगी।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सदस्यों ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें संस्थान से जुड़े रहने और अपने जूनियर्स का मार्गदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें