रानीखेत: नए साल के पहले दिन जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत की खबर सामने आई है। रानीखेत सैन्य अस्पताल में भर्ती पाजिटिव मरीज की मृत्यु बीते दिन मृत्यु हो गई। इधर शनिवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव निकल गई।
सैन्य अस्पताल रानीखेत में भर्ती 19 वर्षीय युवती की कोरोना आरटीपीसीआर जांच के लिए स्वैब हल्द्वानी भेजा गया था। जिसमें युवती कोरोना पाजिटिव निकल गई। लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही बीते दिन युवती की मौत हो गई। एसीएमओ डा. हरीश मर्ताेलिया ने बताया कि सैन्य अस्पताल से ही युवती की कोरोना जांच को सैंपल हल्द्वानी भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पाजिटिव निकल गई। युवती के संक्रमित निकलने के बाद दिए गए मोबाइल नंबर से संपर्क किया गया। जिसके बाद पता लगा कि युवती की मौत हो गई है। युवती के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी ट्रेवल हिस्ट्री भी निकाली जा रही है।