
लालकुआं। गोरापड़ाव स्थित क्रशर में रेत के नीचे दबने से हुई डंपर हेल्पर पवन सिंह (27 वर्ष) की दर्दनाक मौत पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इस घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए कहा कि बिना यह जांचे कि डंपर के भीतर कोई कर्मचारी काम कर रहा है या नहीं, ऊपर से रेत डाल देना एक अक्षम्य अपराध है और यह सुरक्षा नियमों की घोर अनदेखी को दर्शाता है। नंदन दुर्गापाल ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि इस कठिन समय में वे शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं तथा वह हर मोड़ पर परिवार का साथ देंगे। उन्होंने कहा, “इस अत्यंत कठिन और असहनीय दुख की घड़ी में, मैं और मेरी पूरी टीम शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। पवन की असमय मौत से परिवार पर जो दुखों का पहाड़ टूटा है, उसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता, लेकिन हम इस पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ेंगे।इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि क्षेत्र के सभी क्रशरों में मजदूरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
वहीं, बिंदुखत्ता के कांग्रेस नेता मोहन कुड़ाई ने भी प्रेस को जारी बयान में पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस अत्यंत कठिन घड़ी में कांग्रेस पार्टी और वे स्वयं पूरी तरह से शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।
अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए क्रशर परिसर में सुरक्षा के बुनियादी मानकों के उल्लंघन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्य चालक की गैरमौजूदगी में डंपर ले जाना, जेसीबी चालक द्वारा बिना देखे रेत डाल देना और घंटों तक किसी को इसकी भनक न लगना कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की भारी चूक को दर्शाता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें