हिमालय प्रहरी

थान सिंह बिष्ट के दुग्ध संघ के डायरेक्टर मनोनीत होने पर भव्य स्वागत; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ

खबर शेयर करें -
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के ट्रेनिंग सेंटर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रामगढ़-धारी क्षेत्र के नवनियुक्त डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह के दौरान नवनियुक्त डायरेक्टर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन, बोर्ड बैठक में दिलाई गई शपथ

यह पद रामगढ़-धारी क्षेत्र के पूर्व डायरेक्टर स्वर्गीय किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन के कारण रिक्त हुआ था। इसके बाद जिले की तमाम दुग्ध समितियों से जुड़े प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से थान सिंह बिष्ट को इस पद पर मनोनीत किया गया। बोर्ड बैठक में उपस्थित जिले के अन्य डायरेक्टरों और दुग्ध संघ के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उन्हें पद और दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों ने थान सिंह बिष्ट का शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर और पुष्पगुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

दुग्ध उत्पादकों के हितों को मिलेगी मजबूती: वक्ता

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विश्वास जताया कि थान सिंह बिष्ट अपने लंबे अनुभव और समर्पण भाव से दुग्ध उत्पादकों के हितों को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही वे सहकारी दुग्ध व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पशुपालकों की समस्याओं के त्वरित समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक नवीन दुम्का और विधायक दान सिंह भंडारी सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान दुग्ध संघ के डायरेक्टर गोविंद सिंह मेहता, पुष्पा देवी, खष्टी देवी, आनंद सिंह नेगी, दीपा देवी, हेमा देवी, दीपा देवी रेकवाल, कृष्ण कुमार शर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख कृपाल सिंह मेहता, खीमा शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर निश्चल पांडे, दीपा बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, मनोज सुयाल, जीवन मेहरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, विजय मनराल और यूसीडीएफ के सामान्य प्रबंधक प्रेम सिंह नागपाल समेत बड़ी संख्या में दुग्ध संघ के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Exit mobile version