हिमालय प्रहरी

चौतरफा समृद्धि की ओर हल्दुचौड़, आज से खुल जायेगा मल्टीप्लेक्स, पहले दिन देखे चंडीगढ़ करे आशिकी, वेल्ले, अंतिम व सूर्यवंशम

खबर शेयर करें -

 

लालकुआँ: खेती किसानी के क्षेत्र में समृद्ध भाबर का प्रमुख केंद्र हल्दुचौड़ का नया बजार दिन प्रतिदिन नई इबारत लिख रहा है। पिछले कुछ वर्षो में ही पर छोटे से शहर ने बड़े आयाम स्थापित किये है। बुधवार को यहाँ पर महानगरो की तर्ज पर माल्टीप्लेक्स खुलने जा है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है ओर कुमाऊ में हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर के बाद हल्दुचौड़ क्षेत्र में मल्टीप्लेक्स खुल रहा है।

हल्दुचौड़ के नया बाजार स्थित केशब प्लाजा में मूवी जोन के दो पर्दे मल्टीप्लेक्स में शुभारंभ के दिन रिलीज होने वाली आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर (Ayushmann Khurrana & Vaani Kapoor)की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी (Chandigarh Kare Aashiqui) व सनी देओल के बेटे करण देओल की दूसरी फिल्म ‘वेल्ले’ के साथ ही अंतिम व सूर्यवंशी को दिखाया जायेगा। बता दे की करीब 15 साल पहले लालकुआँ मे वीडियो होल हुवा करता था उसके बंद होने के बाद लालकुआं, बिदुखत्ता व बरेली रोड के विभिन्न गावों के लोगो फिल्म देखने के लिए हल्द्वानी या रुद्रपुर जाना पड़ता था। लेकिन हल्दुचौड़ में मल्टीप्लेक्स खुलने के बाद लोग शहर के तड़क भड़क से दूर घर के पास शांत क्षेत्र में मूवी देखने का लुफ्त उठा सकते है। जाम व तड़क भड़क से दूर होने के साथ ही पार्किंग की अच्छी व्यवस्था होने के कारण मल्टीप्लेक्स में पहले दिन से ही जबरदस्त बुकिंग हो रही है।

Exit mobile version