हिमालय प्रहरी

हल्दूचौड़, दुर्घटना में पुत्र की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम, घर मे मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

लालकुआं : गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत सप्ताह हुए हादसे में बिजली विभाग के अवर अभियंता की मौत के बाद गुरुवार सुबह उनके पिता की भी मौत हो गई है। हादसे में घायल होने के बाद उनका उपचार हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
हल्दूचौड़ निवासी अवर अभियंता की गजरौला में दुर्घटना में मौत, हल्द्वानी में थे कार्यरत, मां-बाप व चालक भी गंभीर
बता दे कि हल्दूचौड़ के गांव नाथूपुर निवासी व हल्द्वानी बिजली विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय गृजेश पंत गत 23 सितंबर गुरुवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे कार से अपनी मां आशा पंत का इलाज करवाने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ उनके पिता श्यामदत्त पंथ भी थे। कार आगरा जनपद के बासौनी थाना क्षेत्र के कुंवरखेड़ा गांव निवासी चालक राजू चला रहा था। गजरौला में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में अवर अभियंता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार उसके माता-पिता व चालक घायल हो गए। जिसके बाद से ही मृतक अवर अभियंता के पिता श्याम दत्त पंत का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जबकि उनकी माता को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। गुरुवार की तड़के श्यामदत्त पंत ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बेटे की मौत के गम व दुर्घटना में लगे चोटों से वह उबर नहीं पा रहे थे। जिससे उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version