हल्दूचौड़ निवासी अवर अभियंता की गजरौला में दुर्घटना में मौत, हल्द्वानी में थे कार्यरत, मां-बाप व चालक भी गंभीर

खबर शेयर करें -

गजरौला। अपनी मां को दिल्ली उपचार को ले जा रहे हल्द्वानी में बिजली विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत युवक की कार गजरौला राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में जहां अवर अभियंता की दर्दनाक मौत हो गई वही उनके मां-बाप व चालक घायल हो गए। मृतक अवर अभियंता का हल्दुचौर के नाथूपुर में घर है।
बुधवार की रात को हल्दूचौड़ के गांव नाथूपुर निवासी व हल्द्वानी के कार्यशाला खंड द्वितीय में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय गृजेश पंत अपनी मां आशा पंत को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। उनके साथ उनके पिता श्यामदत्त पंत भी थे। गुरुवार की प्रात करीब 3:30 बजे उनकी कार गजरौला में सीओ आफिस के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में अवर अभियंता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत: पूर्व मंत्री दुर्गापाल, राहुल छिमवाल और कांग्रेसी दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

जबकि कार में सवार उसके माता-पिता व आगरा जनपद के बासौनी थाना क्षेत्र के कुंवरखेड़ा गांव निवासी चालक राजू घायल हो गए। जबकि हादसे में रामपुर के कस्बा बिलासपुर निवासी गुरजीत सिंह नामक व्यक्ति भी घायल हुआ है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। और सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने श्यामदत्त पंत, आशा पंत, चालक राजू की हालत को नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने अवर अभियंता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक का छोटा भाई कमलेश पंत राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर कार्यरत है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : तपती धूप में राहगीरों को मिला राहत का सहारा: भारत विकास परिषद ने वितरित किया मीठा शरबत और चना; नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लौटानी ने बताया प्रेरणादायक प्रयास
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  घने जंगलों के बीच गूंजी श्रीमद्भागवत कथा: श्री राजपाल देवता मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने लिया व्यास पीठ से आशीर्वाद