
हल्द्वानी : सात दिन पहले ज्योति नाम की महिला को कार से रौंदने के बाद फरार चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पिछले सात दिनों से आरोपी अपने एक परिचित के घर दुबका था।
बता दें कि बीती 25 फरवरी की रात ज्योति (28 वर्ष) घर से बच्चे के लिए दूध लेने निकली थी। शीशमहल के पास तेज रफ्तार कार ने ज्योति को कुचल दिया। वो दूर तक ज्योति को खींचता ले गया। ज्योति की मौत हो गई और उसका हाथ उखड़ कर अलग हो गया।
मामले में बीते शनिवार को काठगोदाम पुलिस ने भनौली दन्या अल्मोड़ा निवासी उमेश बिष्ट को गिरफ्तार कर उसकी कार भी कब्जे में ली। ज्योति के पिता साहब सिंह ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर ट्रेस कर तलाश शुरू की। पता चला कि हादसे के बाद से ही आरोपी हल्द्वानी में ही अपने एक परिचित के घर छिपा हुआ था। आरोपी ने बताया कि 25 फरवरी को वह दन्या से हल्द्वानी पहुंचा था। 26 फरवरी को उसे डॉक्टर को दिखाना था। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें