
दिनांक 11 मई 2024 को गौला रेंज, तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कालेज, किशनपुर, हल्द्वानी एवम बागजाला क्रू स्टेशन के अंतर्गत आंवला चौकी उपखनिज निकासी गेट पर प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी, एवम उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला के निर्देशानुसार तथा श्री चन्दन सिंह अधिकारी वनक्षेत्राधिकारी गौला के दिशा निर्देशन में वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
जिसमें स्थानीय निवासियों, स्कूल के अध्यापक/अध्यापिकाओं, विद्यार्थियों एवम गौला खनन से जुड़े श्रमिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
इस दौरान वन कर्मियों द्वारा स्थानीय नागरिकों, विधार्थियों एवम गौला नदी में खनन कार्य कर रहे श्रमिकों को वनों की आग से सुरक्षा हेतु जन सहयोग प्रदान करने, आग लगने की सूचना नजदीकी वन चौकी में देने, वनों की आग बुझाने में सहयोग करने के लिए निवेदन किया।
वनकर्मियों द्वारा स्कूली छात्रों के साथ क्षेत्र में एक विशाल जन जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें बच्चों के माध्यम से स्थानीय निवासियों को वनों की अग्नि से सुरक्षा हेतु प्रेरित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन श्री भुवन चन्द्र तिवारी, वन बीट अधिकारी द्वारा किया गया, जिसमें वन कर्मियों, स्थानीय निवासियों एवम स्कूल स्टाफ द्वारा भी विचार व्यक्त कर वनाग्नि रोकने की अपील की गई, विद्यार्थियों द्वारा कविता, कहानियों तथा भाषण के माध्यम से वनों की आग रोकने तथा वनों से होने वाले फायदों एवम वनों पर अग्नि के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम का समापन जलपान एवम मिष्ठान वितरण के साथ किया गया ।
कार्यक्रम में वनक्षेत्राधिकारी श्री चन्दन सिंह अधिकारी, उप वनक्षेत्राधिकारी श्री प्रमोद सिंह बिष्ट, श्री पंकज शर्मा, श्री डिगर राम, श्री देवेन्द्र प्रकाश आर्या, वन दरोगा, श्री गणेश दत्त पाण्डेय, श्री हेम चन्द्र जोशी, श्री दलीप सिंह मेवाड़ी, श्री शंकर दत्त पनेरू, श्री मनोज त्रिपाठी, वन बीट अधिकारी श्री भुवन चन्द्र तिवारी, श्रीमती उर्मिला टम्टा, कुमारी लता आर्या, प्रशान्त कुमार, वन आरक्षी श्री देवेन्द्र सिंह, श्री ललित द्विवेदी, श्री बलवन्त सिंह, श्री दीपक भंडारी, श्री भुवन फर्त्याल, श्री कमलेश कुमार, श्री दीपक चन्द्र, कुमारी ज्योति उनियाल, कुमारी रचना, कुमारी मोनिका, श्रीमती अनिता नेगी, वाहन चालक श्री चन्दन सिंह, श्री दीपक सिंह बरौलिया के अतिरिक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक गण, छात्र छात्राओं एवम स्थानीय निवासियों ने प्रतिभाग किया ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें