हिमालय प्रहरी

हल्द्वानी : नगर निगम ने लोगों के लिए खतरा बन रहे 50 से ज्यादा आवारा जानवरों को पकड़कर हल्दूचौड़ और रामपुर रोड पर बनी गोशाला में भेजा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी:  आवारा जानवरों से छुटकारा दिलाने के लिए नगर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है. नगर निगम की टीम सड़कों से आवारा जानवरों को रेस्क्यू कर गोशाला में भेजने का काम कर रही है.

नगर निगम हल्दूचौड़ और रामपुर रोड पर बनी गोशाला में आवारा जानवरों को रेस्क्यू कर रखा जा रहा है. नगर निगम पहले चरण में 15 हजार से ज्यादा जानवरों को रेस्क्यू कर गोशाला में रखेगा. नगर निगम ने लोगों के लिए खतरा बन रहे आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है. अभी तक 50 से ज्यादा जानवरों को पकड़कर गो सदन भेज दिया गया है.

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि हल्द्वानी शहर में आवारा जानवर बहुत संख्या में हैं और कई दुर्घटनाएं भी आवारा जानवरों की वजह से हो चुकी हैं. अब नगर निगम की टीम ने आवारा जानवरों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया है.

Exit mobile version