हिमालय प्रहरी

हल्द्वानी सीट, इंदिरा की विरासत सम्हालेंगे सुमित

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी: कुमाऊं की आर्थिक व राजनैतिक राजधानी हल्द्वानी से कांग्रेस ने स्व इंदिरा ह्रदयेश के पुत्र सुमित ह्रदेश को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। राज्य बनने से पहले से ही हाट सीट रही हल्द्वानी से कद्दावर नेता पूर्व सीएम. स्व एनडी तिवारी भी विधायक रह चुके हैं। राज्य बनने के बाद यह विधानसभा डा. इंदिरा हृदयेश का गढ़ बन गई। कांग्रेस ने उत्तराखंड में 53 सीटों पर जारी कि प्रत्याशियों की सूची, देखें पूरी लिष्ट

कांग्रेस में कैबिनेट मंत्री से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक की जिम्मेदारी निभाने वाली डा. इंदिरा यहां से तीन बार विधायक बनी। पिछले साल जून में उनका निधन होने के बाद से यह सीट खाली हो गई। इस सीट पर स्व. इंदिरा के बेटे सुमित हृदयेश और प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया मुख्य दावेदार थे। लेकिन हाई कमान ने इंदिरा की विरासत को संभालने की जिम्मेदारी पार्टी ने अब सुमित को सौंप दी है। कांग्रेस सरकार में हल्द्वानी मंडी में अध्यक्ष रहे सुमित हृदयेश ने 2018 में मेयर का चुनाव भी लड़ा था। प्रदर्शन बेहतर था। लेकिन चुनाव हार गए।

Exit mobile version