हिमालय प्रहरी

रामनगर : युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद के पेट में मारा चाकू

खबर शेयर करें -

रामनगर। यहां युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद के पेट में चाकू मार कर स्वयं को गंभीर रूप से घायल कर लिया। अस्पताल से युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ग्राम पूछड़ी निवासी ओमपाल अपने परिवार के साथ रहता है।


पुलिस के अनुसार रविवार की दोपहर में पत्नी से उसका विवाद हो गया। गुस्साए युवक ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version