हिमालय प्रहरी

हल्द्वानी : शिक्षिका को उसके पति ने प्रेमी के साथ पकड़ा तो प्रेमी ने पति को जमकर धुन डाला, पिटा पति पहुंचा कोतवाली

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर के रामपुर रोड इलाके में पति पत्नी और वो का मामला सामने आया है. शिक्षिका पत्नी को कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए पति ने रंगे हाथों पकड़ लिया. फिर क्या प्रेमी और पत्नी आग बबूला हो गए. दोनों ने उल्टा पति की ही जमकर धुनाई कर दी. पीड़ित पति कोतवाली पहुंचा. उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

प्रेमी के साथ पकड़ी गई शिक्षिका: बताया जा रहा है कि रामपुर रोड की रहने वाली एक शिक्षिका नैनीताल के रामगढ़ स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ाती है. बताया जा रहा है कि शिक्षिका छुट्टी में हल्द्वानी अपने आवास आई थी. यहां प्रेमी के साथ कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए पति ने उसे पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि पति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है. घर से किसी को प्लॉट दिखाने बाहर गया था. पति के घर से बाहर जाते ही शिक्षिका ने अपने प्रेमी को कमरे में बुला लिया.

शिक्षिका और प्रेमी पर पति को पीटने का आरोप: जब पति किसी को प्लॉट दिखा कर घर लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था. पति काफी देर तक पत्नी से दरवाजा खोलने को कहता रहा. पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला. काफी देर दरवाजा पीटने के बाद जब पत्नी ने दरवाजा खोला तो पति के होश उड़ गए. कमरे के अंदर पास के ही रहने वाला एक युवक और शिक्षिका बाहर निकले. पति ने पूछताछ की तो शिक्षिका का प्रेमी आग बबूला हो गया. फिर क्या था शिक्षिका और उसके प्रेमी ने पति की जमकर धुनाई कर दी.

पत्नी के प्रेमी से पिटे पति ने मुकदमा दर्ज कराया: लुटा पिटा पति हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा. अपने साथ हुई घटना के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने पूरे मामले में धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना आसपास में चर्चा का विषय बनी हुई है. पति का कहना है कि उसको पहले से ही शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से अवैध संबंध है. उसने रंगे हाथों पत्नी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा है.

Exit mobile version