हल्द्वानी – उड़ान योजना के तहत जल्द हल्द्वानी से अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा शुरू हो सकती है। नागरिक उड्डयन विभाग ने इसके लिए चयनित ऑपरेटर पवन हंस से सेवा जल्द शुरू करने को कहा है। इसी के साथ हल्द्वानी अल्मोड़ा के बीच भी हेली सेवा संचालित होगी।
हल्द्वानी से अल्मोड़ा की दूरी 89 किलोमीटर है। आपात स्थिति में यदि कोई अल्मोड़ा जाना चाहता है तो उसे तकरीबन तीन घंटे का सफर करना होगा। रास्ते में जाम लगा तो चार से पांच घंटे भी लग सकते हैं। तीन घंटे का सफर अब हेलीकाप्टर से बस एक घंटे में ही पूरा हो जाएगा, फिलहाल किराया अभी तय नहीं किया गया है।
राज्य में उड़ान योजना के तहत अभी हेलीकॉप्टर सेवा के दो रूट संचालित हो रहे हैं। इनमें से एक दून से चिन्यालीसौड़ और दून से गौचर है। जबकि दूसरा रूट दून से चिन्यालीसौड़, टिहरी, श्रीनगर होते हुए गौचर है। हालांकि इसमें पहले रूट पर सेवा लंबे समय से बाधित है। अलबत्ता नागरिक उड्डयन विभाग अब राज्य में दो रूट कुमाऊं मंडल में शुरू करने जा रहा है। यहां पहला रूट हल्द्वानी से अल्मोड़ा व दूसरा हल्द्वानी से देहरादून है।
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ व देहरादून के लिए हवाई सेवा चल रही है। यूकाडा अधिकारियों के अनुसार हल्द्वानी में हेलीकाप्टर का एक ही ट्रैक है। दूसरा ट्रैक इमरजेंसी लैंडिंग के लिए बनाया गया है। अल्मोड़ा की हवाई सेवा भी पुराने ट्रैक से ही चलेगी।
अल्मोड़ा-देहरादून की उड़ान इसी माह
अल्मोड़ा से देहरादून के लिए हेली सेवा इसी माह से शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए सर्वे के साथ ही ट्रैक का काम भी पूरा हो गया है। देहरादून से आने वाला हेलीकाप्टर अल्मोड़ा के बाद पिथौरागढ़ तक जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें