हिमालय प्रहरी

हेलो!आपका लड़का तीन लड़को के साथ रेप केस में पकड़ा गया है और हमारी कस्टडी में है जल्दी से 10 लाख रुपए का इंतजाम करो, साइबर ठग ने पूर्व पार्षद से फोन पर मांगे रुपए

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,काशीपुर। साइबर ठगों द्वारा दिन प्रतिदिन ठगी के नए-नए तरीके आजाद किया जा रहे हैं ऐसा ही एक ताजा मामला काशीपुर के मुख्य बाजार में सामने आया जिसमें साइबर ठगों ने पूर्व पार्षद से दस लाख रुपए की ठगी करने का प्रयास किया। पूर्व पार्षद के पति द्वारा पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई है।

 

 मौहल्ला कटरामालियान निवासी राजकुमार यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आज सुबह पौने दस बजे उनकी पत्नी पूर्व पार्षद कविता यादव के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। व्यक्ति ने कहा कि आपका लड़का तीन लड़को के साथ रेप केस में पकड़ा गया है और हमारी कस्टडी में है। आप बताओ क्या करना है, यदि केस रफा दफा करना है तो 10 लाख रुपये का इंतजाम कर लो, नहीं तो आपके लड़के को 10 साल की सजा हो जायेगी। जबकि उनका पुत्र उस समय दुकान पर बैठा था। बाद में उन्होंने उस नंबर पर फोन करना चाहा तो फोन नहीं मिला। राजकुमार यादव ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है वही पुलिस ने तारीफ मिलने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और उन्होंने क्षेत्रवासियों को आह्वान करते हुए कहा है कि किसी भी फोन कॉल या सोशल मीडिया के माध्यम से कोई पैसे की डिमांड कर रहा है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Exit mobile version