हिमालय प्रहरी

गढ़ीनेगी में चोरों ने बनाया ज्वेलर्स की दुकान को निशाना, लाखों रुपए की नकदी और आभूषणों पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। बीती रात अज्ञात चोरों ने पूरी को चुनौती देते हुए एक ज्वैलर्स की दुकान का ताले तोड़कर अलमारी में रखे लाखों रूपये के सोने-चांदी के आभूषण व दुकान में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया इस दौरान चोर दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गये। चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक कुंडा थानांतर्गत ग्राम गढ़ीनेगी निवासी नवीन वर्मा पुत्र पहलवान चंद्र वर्मा की वर्मा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार की देर शाम नवीन वर्मा दुकान बंद कर घर चले गये। रविवार की तड़के गांव के किसी व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी की उनकी दुकान का शटर खुला हआ है। सूचना मिलते ही दुकान स्वामी सकते में आ गया। मौके पर पहंुचे दुकान स्वामी ने देखा कि दुकान के ताले टूटे थे और शटर आधा खुला था, दुकान के अंदर जाकर अलमारी खुली थी तथा सामान तितर बितर था। दुकान स्वामी नवीन ने बताया कि चोर दुकान से तीन किलो नई पुरानी चांदी, 20 ग्राम नाक के फूल, आर्टिफिशियल मालायें, तावें के सिक्के, छल्ले, अष्ट धातू की मूर्तियां वह ताबीज समेत 1500 रुपये की नकदी व इलैक्ट्रोनिक कांटा चोरी कर ले गये हैं। उन्होंने बताया कि चोर दुकान में लगे सीसीटीवी डीवीआर भी ले गये और कैमरों की तारें भी काट गए।

चोरों द्वारा नवीन वर्मा की दुकान को निशाना बनाने के बाद गांव में ही प्रमोद कुमार की हरिकृपा ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास किया। परंतु एक ताला तोड़ने के बाद जब दूसरा ताला नहीं टूटा जिससे चोर अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो सके। वहीं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध कैद हो गये। सूचना पर मौके पर पहंुच कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फत्र्याल ने घटना के बावत जरूरी जानकारी जुटाई है तथा पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। वहीं कंुडा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फत्र्याल ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है तथा जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जायेगा। वहीं एक ही रात में एक दुकान के ताले तोड़कर हुई लाखों की चोरी व दूसरी दुकान में हुए चोरी के प्रयास से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को सौंप दी है।

Exit mobile version