हिमालय प्रहरी

पति पत्नी को 15 लाख रुपए की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

काशीपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसओजी एवं काशीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पति पत्नी को करीब 15 लाख रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर द्वारा जनपद में बढ़ रहे अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार तथा एएसपी/सीओ एपी कोंडे द्वारा प्रभारी एसओजी काशीपुर के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा दिनांक 07/12/2021 को मौहल्ला किला, सरस्वती शिशु मंदिर के पास से एक पति-पत्नी को 52.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि ये लोग ठाकुरद्वारा क्षेत्र से स्मैक लाकर आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेचकर पैसा कमा रहे थे। दोनों पति-पत्नी पूर्व में भी स्मैक बेचने व गैंगस्टर एक्ट मे जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. मौहम्मद जुनैद उर्फ बबलू ठोडी (40 वर्ष) पुत्र मौहम्मद अनीस निवासी मौहल्ला किला, सरस्वती शिशु मंदिर के पास, काशीपुर।
2. शमीम जहां (38 वर्ष) पत्नी मौहम्मद जुनैद निवासी उपरोक्त।

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी जनपद उधम सिंह नगर कमलेश भट्ट, प्रभारी एसओजी काशीपुर रविंद्र सिंह बिष्ट , एसआई रूबी मौर्य, कांस्टेबल दीपक कठैत, विनय कुमार, दीवान बोरा, कैलाश तोमक्याल तथा सुनील तोमर शामिल थे।

Exit mobile version