हिमालय प्रहरी

पति फांसी के फंदे में और पत्नी व बच्ची विस्तर में पर मृत मिले

खबर शेयर करें -


पिथौरागढ़: तहसील बेरीनाग के चचरेत गाव में पति कमरे में फंदे से लटका मिला जबकि पत्नी व दो वर्षीय पुत्री विस्तर पर मृत मिली। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़े – तो क्या उत्तराखंड में लग सकता है नाईट कर्फ्यू, आज साम कैविनेट की बैठक में लिया जा सकता है निर्णय

प्राप्त समाचार के अनुसार चचरेत गाव निवासी चंचल महरा 26 वर्ष का शव घर के अंदर ही फंदे से लटका बरामद किया गया। कमरे में उसकी पत्नी सरिता 22 वर्ष ओर पुत्री गीतांजलि दो वर्ष के शव बिस्तर में पड़े थे। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। जिसपर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का माना जा रहा है। गांव तहसील मुख्यालय से 12 किमी की दूरी पर है। सड़क से दो किमी दूर है। इधर पति पत्नी व बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। वही क्षेत्र में सनसनी फैली है। घटना क्षेत्र में चर्चाओं का कारण बनी है।

Exit mobile version