हिमालय प्रहरी

पति विदेश में और यहां पत्नी के साथ कर दिया दुष्कर्म, भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: गदरपुर निवासी भाजपा नेता और बीडीसी सदस्य समेत दो आरोपियों पर महिला को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े- पुत्री के विवाह के लिए पैतृक गांव जा रहे पिता पुत्री की दुर्घटना में मौत, खुशियों की जगह मचा कोहराम

प्राप्त समाचार के अनुसार रुद्रपुर निवासी महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। और वह अपने छह साल के पुत्र के साथ अकेले रहती है। महिला द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि भूरारानी निवासी जीजा कुलवीर सिंह व गदरपुर के राजपुरा निवासी बीडीसी सदस्य दलबीर सिंह उर्फ मिट्ठू का उसके घर पर आना जाना था । गत जनवरी 2019 में कुलबीर सिंह एवं दलबीर सिंह जूस लेकर उसके घर पहुंचे। जिसे पीने के बाद उसे नशा चढ़ा तो दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। होश में आने के बाद आरोपियों द्वारा उसको उसकी मोबाइल से बनाई गई अश्लील वीडियो दिखाई। और धमकी दी कि आज से हम जैसा कहेंगे तुझे वैसा करना पड़ेगा वरना वीडियो को वायरल कर देंगे। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। और वह वीडियो वायरल होने के भाई से मजबूर होते गई। जुलाई 2020 को दोनों ने उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर सादे कागज में हस्ताक्षर करवा लिए। जिसके आधार पर उन्होंने गुरबाज सिंह के खिलाफ झूठा केस दर्ज करवा दिया। छह अप्रैल की रात दोनों उसके घर के बाहर आए और जबरन घर में घुसने का प्रयास करने लगे। शोर मचाने के बाद आसपास के लेख लोग एकत्र हुए तो वह फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच महिला उप निरीक्षक को सौंपी गई है। जिसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version