हिमालय प्रहरी

आईएएस सुशील कुमार को कुमाऊं कमिश्नर बनाया गया

खबर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर है कि अरविंद सिंह के कुमाऊं कमिश्नर के पद से हटाए जाने के बाद अब आईएएस सुशील कुमार को कुमाऊं कमिश्नर बनाया गया है। जिस के निर्देश भी जारी हो गए हैं।

भाजपा सरकार में सुशील कुमार रह चुके है महत्वपूर्ण पदों पर। वर्तमान में सुशील कुमार आबकारी आयुक्त की संभाल रहें थे ज़िम्मेदारी। डीएम पौड़ी के बाद सुशील कुमार को बनाया गया था आबकारी आयुक्त। सुशील कुमार सचिव खाद्य सचिव राजस्व परिषद का भी देख रहें थे काम। हालांकि आबकारी आयुक्त कौन बनेगा यह निर्णय अभी नहीं लिया गया है लेकिन कुल मिलाकर इतना तय है कि सुशील कुमार की भाजपा सरकार में जबरदस्त पैठ है इसलिए लगातार उन्हें महत्वपूर्ण विभागों से शासन द्वारा नवाजा जाता रहा है।

Exit mobile version