हिमालय प्रहरी

अगर नगर पंचायत में घोटाला हुआ है तो उसकी जांच को सार्वजनिक करो साहब! भाजपा सरकार के राज में भाजपा नेता को ही जांच को सार्वजनिक करने के लिए लगानी पड़ रही है गुहार

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,लाल कुआं। प्रदेश में चल रही जीरो टॉलरेंस की भाजपा सरकार के राज में लाल कुआं के युवा भाजपा नेता को ही नगर पंचायत में हुए घोटाले की जांच को सार्वजनिक करने के लिए  जिलाधिकारी के आगे गुहार लगानी पड़ रही है,युवा भाजपा नेता बॉबी संभल ने एक बार जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर नगर पंचायत को एक बार फिर  कटघरे में खड़ा कर दिया है भाजपा नेता बॉबी संभल आज लालकुआं तहसील में जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन सौंपते हुए जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने की मांग करते हुए कहां है कि उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच का आखिर क्या हुआ उनके आरोप सही है  या गलत इसका खुलासा होना चाहिए
बताते चलें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बाबी संबल ने
लालकुआं  नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे तमाम विकास कार्यों पर वित्तीय अनियमितताएं बरतने के आरोप  लगाए गए थे  इस पर विचार नहीं होने से तहसील प्रांगण के समक्ष लगभग 1 महीने तक  धरना भी दिया गया  इस पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट द्वारा गंभीरता दिखाते हुए मामले में हस्तक्षेप किया गया तथा तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर आरोपों की जांच करने का आदेश दिया गया था इस संबंध में तहसीलदार लालकुआं के  नेतृत्व में आरोपों की जांच  तो की गई परंतु तहसीलदार लालकुआं के द्वारा बताया गया कि उन्होंने  आरोपों की जांच कर फाइल उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है इधर आंदोलनकारी भाजपा नेता बॉबी संबल ने तहसीलदार की बातों से संतुष्ट होकर आज जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित करते हुए कहा है कि यदि नगर पंचायत लाल कुआं में घोटाले हुए हैं तो इसकी जांच को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
Exit mobile version