हिमालय प्रहरी

इधर से उधर किए गए IFS, उत्तराखंड वन विभाग में बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारियों के बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं. प्रदेश में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बीते दिनों सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक हुई थी. बैठक में तबादले की सूची पर मोहर लगा दी गई थी. इसके बाद इस सूची पर विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद तबादलों की लिस्ट जारी कर दी गई है. खास बात यह है कि प्रदेश भर के कई डीएफओ इस सूची में बदले गए हैं. देहरादून, मसूरी और हरिद्वार जैसे वन प्रभाग से भी डीएफओ हटाए गए हैं.

प्रदेश में चुनावी आचार संहिता से ठीक पहले इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारियों की तबादले से जुड़ी बड़ी सूची जारी की गई है. खास बात यह है कि इस सूची में राज्य भर के कई डीएफओ बदले गए हैं. तबादला सूची में वन विभाग के मुख्यालय से लेकर फील्ड तक के अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है.

अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे को एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर फॉरेस्ट (APCCF) वन्य जीव उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह मुख्यालय में तैनात निशांत वर्मा से विभिन्न जिम्मेदारियां वापस ले ली गई है और अब उन्हें प्रभारी नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी दे दी गई है. देहरादून के डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी के प्रमोशन के बाद उन्हें देहरादून के डीएफओ पद से हटाकर अपर निदेशक वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी भेजा गया है.

दीप चंद्र आर्य को पश्चिमी व्रत से हटाते हुए कार्य योजना अधिकारी हल्द्वानी बनाया गया है. पंकज कुमार को निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व की जिम्मेदारी दी गई है. आकाश वर्मा को वन विकास निगम से वापस बुलाते हुए उन्हें वन संरक्षक गढ़वाल की जिम्मेदारी दी गई है. विनय भार्गव को यमुना व्रत से हटाया गया है उन्हें वन संरक्षक पश्चिमी वृत की जिम्मेदारी मिली है.

मयंक शेखर झा को क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तराखंड वन विकास निगम भेजा गया है. अब तक वह चकराता में डीएफओ की जिम्मेदारी देख रहे थे. कोको रोसे को वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं व्रत भेजा गया है. उनसे उपनिदेशक जायका की जिम्मेदारी वापस ली गई है. कहकशा नसीम को वन संरक्षक यमुना व्रत की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

Exit mobile version