हल्द्वानी: एम.आई.ई.टी. कुमाऊँ कॉलेज में 10 सितंबर 2025 को नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) द्वारा बी.बी.ए. और बी.सी.ए. प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए एक परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को एनएसएस के महत्व और समाज सेवा में इसकी भूमिका से अवगत कराना था।
छात्रों को बताया गया एनएसएस का महत्व
इस अवसर पर, छात्रों को एनएसएस से मिलने वाले प्रमाणपत्रों और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्रों ने भी भाग लिया। कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. बी.एस. बिष्ट, निदेशक डॉ. तरुण कुमार सक्सेना, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर मोहित सुयाल और आशुतोष पांडे सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस समन्वयक गोकुलानंद जोशी, प्रिया मेहता, कुनाल भट्ट और आशी शर्मा समेत कई छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
