हिमालय प्रहरी

बेरीपड़ाव में स्कूटी सवार युवकों ने रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन कि पीटा, गेट को खोलने की जिद कर रहे थे स्कूटी चालक, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बेरीपड़ाव रेलवे फाटक से बाघ एक्सप्रेस को पार कराने के दौरान स्कूटी से आये दो युवकों ने गेट ना खोलने पर गेटमैन के साथ मारपीट कर दी। यही नही वह दोनों गेट मैन को मारते हुए रेलवे ट्रेक तक ले गए। जिसपर गेटमैन ने बमुश्किल रेड सिंग्नल देकर रेल को रुकवाया। गेटमैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड के बागेश्वर में पुरुष शराब तो महिलाएं तंबाकू सेवन में आए अव्वल, पौड़ी भी दौड़ में
घटना सोमवार रात्रि 9.25 बजे की है। मोटहल्दु के किशनपुर सकुलिया निवासी गेटमैन प्रेम सिंह बेरी पड़ाव स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी पर तैनात था। तभी बाघ एक्सप्रेस रेलगाड़ी संख्या 13020 काठगोदाम से लालकुआं की तरफ आ रही थी। जिस पर गेटमैन द्वारा रेलगाड़ी को पास करने के लिए फाटक को बंद कर दिया। इस दौरान दो युवक स्कूटी संख्या यूके04एबी 3682 से आये और गेटमैन से जबरन फाटक खोलने को कहने लगे। गेटमैन द्वारा रेलगाड़ी के पास होने के बाद ही फाटक को खोलने के बाद की गई। जिस पर दोनों युवक आग बबूला हो गया और गेटमैन से हाथापाई व धक्का-मुक्की करने लगे। दोनों युवक गेटमैन को धक्का देते हुए रेलवे ट्रैक पर ले गए। इसी दौरान हल्द्वानी से रेलगाड़ी फाटक के पास पहुंच गई। रेलगाड़ी को करीब आता देख गेटमैन द्वारा आनन-फानन में ट्राईकलर से रेड सिंग्नल दिया। जिससे गाड़ी रुक गई। जिसके बाद दोनों युवक गेटमैन को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रेलगाड़ी कुछ देर रुकने के बाद लालकुआं को रवाना हो गई । जिसके बाद गेटमैन द्वारा मामले की सूचना आरपीएफ रेलवे के अधिकारियों को दी। सूचना पर आरपीएफ रेलवे के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर गेटमैन के बयान दर्ज किए हैं। जबकि मंगलवार की दोपहर को गेटमैन द्वारा कोतवाली में दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version