हिमालय प्रहरी

देवभूमि में मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक को जंगल ले जाकर जबरदस्ती कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा,पुलिस ने दोनों आरोपियों को पोस्को के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,अल्मोड़ा।यहां मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक को जबरन जंगल मे ले जाकर अश्लील हर देवभूमि को कलंकित करने का मामला सामने आया है,बदमाश इससे पहले कि अपनी हदें पार करते वहां ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी ने बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि दो युवक मानसिक रूप से बीमार एक नाबालिग को जबरन बाइक में बैठाकर शौकियाथल के जंगल ले गए। जहां उन्होंने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर नाबालिग के साथ अभद्रता और गाली गलौज भी की। इस दौरान आसपास से गुजर रहे लोगों नजर युवकों पर पड़ी। इससे आरोपियों में अफरा-तफरी मच गई। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और दन्या थाने ले आए।

पूछताछ में नाबालिग ने छेड़छाड़ और अभद्रता करने की बात कही। इस पर पुलिस ने फुलई जागेश्वर निवासी आरोपी रोशन कुमार और आशीष कुमार के खिलाफ धारा 366, 354 और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस टीम में महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या, गोपाल गिरी व पवन थ्वाल रहे। दन्या थाना क्षेत्र में मानसिक विक्षिप्त नाबालिग के साथ जंगल ले जाकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या को सौंपी गई है।

Exit mobile version