
राजू अनेजा ,काशीपुर। नगर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए जहां नगर निगम काशीपुर द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान चलाते हुए नगर वासियों को इस मुहिम में जोड़ने का भ्रसक प्रयास किया जा रहा है वही नगर निगम की इस मुहिम से उत्साहित होकर पहली कक्षा में पढ़ने वाले देवाशीष पांडे द्वारा टॉफियों एवं चॉकलेट के रैपर को अक्सर कूड़े में फेक जाने वाली प्लास्टिक की खाली बोतलों में भरकर कूड़े के निस्तारण करने का कार्य किया जा रहा है यही नहीं कूड़े के निस्तारण को लेकर इस नन्हे से बालक के प्रयास से हतोत्साही होकर अब पूरा परिवार भी चॉकलेट टॉफी एवं कुरकुरे के रैपर को खाली बोतलों में भरकर नगर निगम पहुँचाकर नगर निगम की स्वच्छता की इस मुहिम में अपनी सहभागिता निभा रहा है।
जी हा हम बात कर रहे काशीपुर की टीचर कॉलोनी में निवास करने वाले कुमुद पांडे जी के परिवार की जिनके 7 साल के पुत्र देवाशीष पांडे ने नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर चलाई जा रही मुहिम से उत्साहित होकर अक्सर कूड़े में फेके जाने वाली खाली बोतलों में टॉफी ,कुरकुरे चॉकलेट एवं बिस्किट के रैपर को भरकर कूड़े के निस्तारण का कार्य कर नगर को साफ हुआ स्वच्छ रखने का कार्य कर दिखाया देवाशीष की माता सुनीता पांडे एवं दादी अनीता पांडे जब कूड़े से भारी बोतलों को लेकर मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय के पास पहुंची तो नगर आयुक्त विवेक राय ने बड़ी गर्मजोशी के साथ पांडे परिवार के इस प्रयास की प्रशंसा कर आगामी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित करने की घोषणा की। देवाशीष की माता ने बताया कि नगर को स्वच्छ रखने को लेकर छोटे से बच्चे के मन में जागरूकता देखकर पूरा परिवार अब इस मुहिम में जुड़ गया है यही नहीं अब उनका परिवार गीले कूड़े को खाद में तब्दील कर पर्यावरण को संतुलित करने का कार्य भी कर रहा है इधर नगर निगम की इस मुहिम से उत्साहित खालसा फाउंडेशन के जगमोहन सिंह ने भी नगर निगम के इस प्रयास में अपनी संपूर्ण सहभागिता निभाने का वादा किया है। मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने सभी नगर वासियों से नगर निगम की स्वच्छता की मुहिम में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए नगर को साफ व स्वच्छ रखने की अपील की है उन्होंने कहा कि हम सभी को इस नन्हे बालक से प्रेरणा लेकर नगर को स्वच्छ करने का कार्य करना चाहिए उन्होंने कहा कि अपने घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कूड़े को सुबह आने वाले पर्यावरण कर्मी को ही दे किसी भी सार्वजनिक स्थान एवं सड़क व मोहल्ले में कूड़ा ना फेंके बाजार में खरीदारी करते वक्त कपड़े का थैला साथ में ले जाएं तथा पॉलिथीन एवं प्लास्टिक का प्रयोग ना करें उन्होंने कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के लिए जहर है इसलिए पॉलिथीन को त्याग कर कपड़े के थैले को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाएं।
गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने छोटे से बच्चे के इस प्रयास की सराहना व्यक्त करते हुए आगामी गणतंत्र दिवस पर देवाशीष पांडे एवं उनके पूरे परिवार को सम्मानित करने की घोषणा की है तथा सभी नगर वासियों को इस नन्हे से बालक से प्रेरणा लेते हुए नगर को स्वच्छ रखने के प्रयास करने का आह्वान किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें