हिमालय प्रहरी

इलेक्ट्रिकल व्यवसाई की इनोवा लेकर चंपत हुआ ड्राइवर आया पुलिस की गिरफ्त में,गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दोस्त के साथ उड़ा रहा था मौज

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। विगत दिनों नगर से इलेक्ट्रिकल व्यवसाई की इनोवा गाड़ी लेकर चंपत हुए ड्राइवर और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है बताया जा रहा है कि यूपी के रहने वाले दोनों आरोपी युवक चोरी की गई इनोवा में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर खूब मौज उड़ा रहे थे।

एसपी सिटी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों लोग मूलतः यूपी के रहने वाले है । करीब एक माह पूर्व अमित ने काशीपुर के व्यवसाई मनोज के यहाँ ड्राइवर के रूप में नौकरी शुरू की। बीती 18 फरवरी को अमित इनोवा गाड़ी लेकर चम्पत हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलते ही तलाश शुरू की तो मुखबिर से सूचना मिली कि फरार अमित उक्त गाड़ी पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर प्रतापपुर की तरफ आने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने जब गाड़ी को रोका तो दो लोग पकड़े गए जिनकी पहचान अमित व मनोज के रूप में हुई। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह नें बताया कि दोनों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, एस आई अशोक कांडपाल धीरेंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।

पुलिस टीम को किया सम्मानित

पुलिस की सफलता पर काशीपुर के व्यापारियों नें एसपी सिटी कार्यालय में पहुँचकर टीम को सम्मानित किया

Exit mobile version