
ग्राम इटव्वा निवासी कश्मीर सिंह पुत्र करतार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि शुक्रवार सुबह उन्होंने बाजपुर बेरिया रोड स्थित बैंक से 40 हजार रुपये निकाले थे। रकम कुर्ते की जेब में रखकर लौटते समय वह मुख्य मार्ग पर एक दुकान से केले खरीद रहे थे। इसी दौरान तीन अनजान नाबालिग पहुंचे और पैर छूकर आशीर्वाद लेने लगे। बुजुर्ग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बच्चे मौके से रफूचक्कर हो गए।
जब बुजुर्ग ने जेब टटोली तो होश उड़ गए, रकम गायब थी। तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एसआई प्रह्लाद सिंह बिष्ट की अगुवाई में टीम गठित की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी और स्थानीय सूचनाओं से पता चला कि बच्चे बस से काशीपुर पहुंचे हैं। दबिश देकर पुलिस ने एक आरोपित को दबोच लिया और उसके कब्जे से रुपये बरामद कर लिए।
आरोपित को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर कड़ी चेतावनी दी गई है। वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर बुजुर्ग ने आभार जताया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें