लालकुआं: बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में संस्कार रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित चैत्र मास की रामलीला के दूसरे दिन का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने किया, इस दौरान क्षेत्रीय कलाकारों ने ताडिका वध की रामलीला का सुंदर मंचन किया।
संस्कार रामलीला कमेटी द्वारा बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में पहली बार चेत्रमास की रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे क्षेत्र के युवाओं द्वारा बढ़चढ़ के भागीदारी निभाई जा रही है। गुरुवार को रामलीला के दूसरे दिन की लीला के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने आयोजन कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि रामलीला मंचन के माध्यम से क्षेत्रवासी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात कर एक आदर्श समाज की स्थापना करने में अपनी भागीदारी निभाएंगे, इस अवसर पर आयोजन कमेटी ने बताया की रामलीला के माध्यम से युवाओं को नशे व अन्य विकारों को दूर कर धर्म और कर्म की ओर अग्रसर करना है। इस मौके रामलीला विशिष्ट अतिथि के रूप में सैलेंद्र दुमका, देवी दत्त पाण्डेय, चंद्र शेखर जोशी, गिरधर बम, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हेम पांडे, छात्र संघ अध्यक्ष विजय सामंत, सचिव महेश बिष्ट, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुस्कर दानू, प्रभात बमेटा, रमेश भट्ट, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सन्नी कापड़ी, प्रबंधक मोहन बसवाल, संरक्षक कमलेश चंदोला, दीपक नैनवाल, प्रकाश कापड़ी, प्रदीप मलाडा, कृपाल नेगी, दीपक जोशी, हेम बिष्ठ,मन्नू पाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।