
राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर क्षेत्र में अंधाधुध रूप से चल रहे कैफों पर पुलिस का शिकंजा कसते ही अब कई लोगो ने अपनी हवस की प्यास बुझाने के लिए नए नए रास्ते अख्तयार करने शुरू कर दिये है यहां रिहायशी क्षेत्र में खड़ी गाड़ी में युवक-युवती द्वारा अश्लील हरकतें करने का ताजा मामला सामने आया है जिन्हें पुलिस ने मौके पर रंगे हाथों गिरफ्तार कर दोनों का चालान कर दिया।
प्राप्त सूचना के अनुसार कटोरा ताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें मानपुर तिराहे के अंदर झाड़ियों की तरफ रास्ते में एक कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। जब वे कार के पास पहुंचे तो देखा कि कार के अंदर उजाला अस्पतालल के पास रहने वाला एक युवक व नगर निवासी एक युवती अश्लील हरकतें कर रहे थे। अचानक पुलिस को देख दोनों युवक युवती दंग रह गए चौकी इंचार्ज नवीन बुधनी उक्त युवक-युवती को पकड़कर थाने ले आये वही युवक-युवती के पकड़े जाने की खबर मिलते ही उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस दोनों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग करने लगे इधर एसआई बुधानी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक-युवती के खिलाफ धारा 294 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर थाने से जमानत दे दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें