
बताते चलें कि स्थानीय तहसील परिसर में विगत दिनों से प्रदेश सरकार द्वारा सर्किल रेट में की गई वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी है जिसको नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भी अपना पूर्ण समर्थन दिया गया था,उसी क्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा के नेतृत्व में एकत्रित हुए व्यापारियों ने तहसील परिसर पहुंचकर काशीपुर बार एसोसिएशन के धरना प्रदर्शन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ वीडियो प्रकट करते हुए कहा कि जिस प्रकार से सर्किल रेटों में बेतहाशा वृद्धि की गई है ये आम जन मानस पर कुठाराघात है। कहा कि काशीपुर बार के अधिवक्तागण जो तानाशाह जिलाधिकारी के खिलाफ बढ़े हुए सर्किल रेटों के खिलाफ लगातार हड़ताल पर बैठे हैं उनको उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भी अपना समर्थन देता है। जिन पटवारियों को अतिरिक्त भार दिया गया है उनके द्वारा जनता के जो कार्य समुचित रूप से नहीं किया जा रहा है, सरकार को उन क्षेत्रों में पटवारियों की नियुक्ति तत्काल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को यदि अधिवक्ताओं के समर्थन में सड़कों पर उतरना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे। यह लड़ाई अधिवक्ताओं की नहीं है बल्कि आम जनता की लड़ाई है। उत्तराखण्ड में जमीनों को लेकर सरकार के द्वारा कभी जिला सर्किल रेट कम होने चाहिए। प्राधिकरण, कभी नक्शा और अब सर्किल दरों में अत्यधिक वृद्धि की गई है। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा, दीपक गुलाटी ,मनोज शर्मा, आत्माराम,महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह एड., उमेश जोशी एड., ब्रहमापाल सिंह, इंदर सिंह एड., शफी अहमद अंसारी, अनीस अंसारी, राजू छीना, तरूण लोहनी, मौ. हनीफ अंसारी, कमल गुजराल, सुभाष पाल, हैदर अली, फिरोज हुसैन, संजय सेठी, महेंद्र लोहया, मंसर अली, वसीम अकरम, चन्द्रभूषण डोभाल, कुमकुम सक्सेना, टीक सिंह सैनी, राशिद फारूखी, अफसर अली, पार्षद मौ. नजमी अंसारी, पार्षद शाह आलम आदि लोग मौजूद रहे।