हिमालय प्रहरी

बस थोड़ा और इंतजार फिर आएंगे उत्तराखंड लोकसभा की सभी सीटों के नतीजे, यहां देखें पल-पल की अपडेट

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर किसका कब्जा होगा यह 4 जून को तय हो जाएगा। 4 जून को उत्तराखंड की सभी लोकसभा सीटों के नतीजे आ रहे हैं।

पिछली बार बीजेपी ने उत्तराखंड की सभी लोकसभा सीटों पर कब्जा किया था। प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी के मुखिया महेंद्र भट्ट हैं। जो वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। जबकि प्रदेश की बागडोर चम्पावत से बीजेपी विधायक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों में है। उनके नेतृत्व में राज्य आगे बढ़ रहा है। तो वहीं राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा है। उत्तराखंड कांग्रेस माहरा के नेतृत्व में चल रहा है।

पिछले दो लोकसभा चुनावों में यहां की पांचों सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था लेकिन इस बार समीकरण कुछ अलग नजर आ रहा है। राज्य की सत्ता भी कांग्रेस के हाथों से 2017 में ही चली गई थी। यानी 7 साल से राज्य में और 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है।

आइए जानते हैं पांचों लोकसभा के नतीजे-

लोकसभा सीट बीजेपी उम्मीदवार कांग्रेस उम्मीदवार विजेता
अल्मोड़ा अजय टम्टा प्रदीप टम्टा
गढ़वाल अनिल बलूनी गणेश गोदियाल
टिहरी-गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी शाह जोत सिंह गुनसोला
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर अजय भट्ट प्रकाश जोशी
हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत वीरेंद्र रावत

 

लोकसभा चुनाव की पांच सीटों में जहां बीजेपी ने अपने पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद को चुनावी मैदान में उतारा। वहीं दो प्रत्याशी ऐसे थे जो 2014 से दो बार चुनाव जीतकर तीसरी बार फिर चुनावी मैदान में थे। हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तो वहीं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट चुनावी मैदान में थे। दूसरी ओर कांग्रेस ने भी इस चुनाव में बीजेपी को मात देने के लिए खूब जोर लगाया है।

Exit mobile version