
राजू अनेजा ,काशीपुर। कल काशीपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन से पूर्व जिला अधिकारी उदय राज सिंह ने आज काशीपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारीयो एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासक बनने के बाद प्रथम बार नगर निगम पहुंचने पर मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया इसके बाद उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था एवं अन्य रूटिंन कार्यों के लिए नगर निगम पूर्व की तरह जनहित को लेकर बेहतर कार्य करता रहेगा। इस दौरान उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत सिंह सहायक नगर आयुक्त जयवीर सिंह राठी वीरेंद्र शाह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।