हिमालय प्रहरी

काशीपुर : फेसबुक पर हुई दोस्ती फिर जन्मदिन मनाने के बहाने युवती ने बनाया शिक्षक को हनी ट्रैप का शिकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक शिक्षक को अपनी फेसबुक फ्रेंड का जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया. दरअसल, शिक्षक षड्यंत्र का शिकार हो चुका था. जन्मदिन के बहाने शिक्षक हनीट्रैप का शिकार हो गया. पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में दंपत्ति समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी.

जानकारी के अनुसार, उधम सिंह नगर के काशीपुर में रहने वाले शिक्षक ने आईटीआई थाने में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि फेसबुक के जरिए उसकी एक युवती से दोस्ती हो गई थी. इसके बाद दोनों में संबंध गहराते गए. बीती 21अप्रैल को फेसबुक फ्रेंड के बुलाने पर वह उसका जन्मदिन मनाने जसपुर खुर्द स्थित रुद्राक्ष गार्डन पहुंच गया.

आपत्तिजनक स्थिति में बना लिए थे वीडियो, किया ब्लैकमेल

शिक्षक ने बताया कि रुद्राक्ष गार्डन में पहुंचा तो फेसबुक वाली महिला मित्र उसे एक कमरे में ले गई और इसी दौरान प्लानिंग के तहत उसके साथी अचानक कमरे में आ गए. उन लोगों ने दोनों की आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाए और वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये की मांग की. महिला के साथियों ने मारपीट भी की  और उसे ब्लैकमेल कर पैसे देने का दबाव बनाया।

जिस के डर से शिकार हुए पीड़ित शिक्षक ने अपने किसी परिचित व्यक्ति को बुलाकर ₹30000 नगद और ₹10000 ऑनलाइन ट्रांसफर किए महिला के साथियों ने स्कूटी क्रेडिट कार्ड और मोबाइल भी छीन लिया ।

पुलिस थाना पहुंचे शिक्षक की पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया

जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और एसएसपी उधम सिंह नगर डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली , जिसके चलते पुलिस ने दंपति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से स्कूटी मोबाइल क्रेडिट कार्ड और ₹20000 नगद कैश बरामद किए है।

 

Exit mobile version