हिमालय प्रहरी

काशीपुर: हथियारबंद बदमाशों ने सूबेदार के घर को निशाना बनाते हुए बंदूक की नोक पर लाखों रुपए का सोना चांदी और नकदी लूट कर हुए फरार,रिहायशी क्षेत्र में डकैती की घटना के बाद लोगों में दहशत व्याप्त

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर । निकटवर्ती क्षेत्र कुंडेश्वरी के अपना घर कॉलोनी में बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने सूबेदार के घर को अपना निशाना बनाते हुए बंदूक की नोक पर परिजनों को बंधक बनाकर लाखों रुपए के सोना चांदी और नकदी लूट ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने परिजनों से विस्तृत जानकारी लेकर तहकीकात शुरू कर दी है वही रिहायशी क्षेत्र में डकैती की घटना के बाद पीड़ित परिवार और कॉलोनी वासियों में जबरदस्त दहशत व्याप्त है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर त्वरित कार्यवाही की मांग की है।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपना घर सोसाईटी निवासी सूबेदार मेजर मातवर सिंह गोसांई अपने परिवार के साथ सोये हुए थे। उन्होंने बताया कि मध्य रात्रि करीब 1 बजे तीन डकैत उसके घर के भीतर आ घुसे और उन्होंने धमकाते हुए परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। जिसके बाद डकैतों ने घर  में रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब छः लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात तथा लगभग 70 हजार रूपये नगद लूट लिए और धमकी देते हुए फरार हो गये। प्रातः मामले की जानकारी मिलते ही कालोनी वासियों में दहशत का माहौल हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर आ पहुंचे और उन्होंने परिजनों से घटना की विस्तार से जानकारी लेकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर डकैतों की तलाश शुरू कर दी है शीघ्र ही घटना को अंजाम देने वाले डकैत पुलिस की गिरफ्त में होंगे इधर रिहायशी क्षेत्र में डकैती की घटना के बाद क्षेत्रवासियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है ।

Exit mobile version