हिमालय प्रहरी

काशीपुर:दुकान के बेसमेंट में अज्ञात का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, काशीपुर।कुंडा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित एक दुकान के बेसमेंट से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की हालत देखे जाने से उसके करीब पंद्रह दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है।
एसओ कुंडा रवि सैनी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दुर्गंध फैलने की सूचना पुलिस को दी गई थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बेसमेंट के भीतर शव पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था और उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Exit mobile version