
देहरादून। कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने कावड़ यात्रा को स्थगित करने के बाद इसपर प्रभावी रोकथाम की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन ने राज्य में घुसने वाले कावड़ यात्रियों को 14 दिन के लिए पूर्णता इन करने का निर्णय लिया है।
गुरुवार को डीजीपी द्वारा जारी एसओपी जारी कर कावड़ यात्रा पर रोक लगाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़े 👉 सहायक अध्यापक ( एल टी ) की लिखित परीक्षा के संबंध में नोटिफिकेशन जारी
जिसके तहत उत्तराखंड की सीमा में घुसने पर कांवड यात्रियों को 14 दिन एकांतवास करने का प्रावधान किया गया है। सभी जिलों के पुलिस और प्रशासन को s.o.p. की गाइड लाइन जारी कर दी गई है । बता दे कि कोरोना संक्रमण को देखते उत्तराखंड सरकार ने कांवड यात्रा रद करने का फैसला लिया है। इस पर अमल के लिए पुलिस महकमे ने अब एक्शन प्लान भी तैयार कर लिया है। गुरुवार को डीजीपी ने जिला पुलिस के लिए एसओपी जारी कर इसपर अमल लाने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष बाहरी प्रदेश के हजारों कावड़ यात्री उत्तराखंड में आते हैं।
यह भी पढ़े 👉 फेसबुक पर लड़की को अपनी बातों में उलझाकर 20 बार उसका रेप करने का चोंका देने वाला मामला आया सामने