राजू अनेजा, काशीपुर। आधुनिक युग में आजकल की युवा पीढ़ी जिस तरह से जन्मदिन के अवसर पर हजारों रुपए केक पर खर्च कर उसको एक दूसरे के मुंह पर लगाकर केक के साथ साथ पैसों की भी बर्बादी कर रही है वही दूसरी ओर नगर के कोतवाल मनोज रतूड़ी ने दिव्यांग बच्चों के साथ अपने पुत्र का जन्मदिन मना कर अनोखी मिसाल पेश की इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग बच्चों को स्कूल बैग भी वितरित किए। कोतवाल मनोज रतूड़ी द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की काफी चर्चा हो रही है।
कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने दिव्यांग स्कूल बीआरसी काशीपुर में अपने पुत्र दिव्यांश के जन्मदिन के उपलक्ष में दिव्यांग बच्चों को स्कूल बैग, चाॅकलेट, अल्पाहार वितरित किए। इस दौरान दिव्यांग बच्चों के चेहरे खुशी के मारे खिलखिला उठे ।दिव्यांग बच्चों के साथ अपने पुत्र का जन्मदिन मना कर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने सभी अभिभावकों से अपील की कि दिव्यांग बच्चों के साथ साधारण बच्चों जैसा व्यवहार करें, जिससे उनमें किसी प्रकार की हीनभावना न हो। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आधुनिक युग में लोग अपने बच्चों का जन्मदिन मनाने में हजारों रुपए खर्च कर केक के साथ साथ रुपयों की बर्बादी करते हैं क्योंकि खाने वाले केक को खाने के अलावा एक दूसरे के मुंह पर लगाकर सेलिब्रेशन किया जाता है उसकी बजाए यदि दिव्यांग बच्चों एवं गरीब बच्चों के साथ अपने बच्चों का जन्मदिन मनाया जाए तो उन बच्चों को काफी खुशी का एहसास होगा।इस अवसर पर अनमोल फाउंडेशन की अध्यक्षता श्रीमती मीनाक्षी चैहान ने दिव्यांग बच्चों के उत्साहबर्धन हेतु कोतवाल श्री रतूड़ी का धन्यवाद किया। फाउंडेशन के सलाहकार पीसी जोशी, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारी सतीश चौहान, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, प्रमोद चौहान बंटी, शिक्षक आकांक्षा चौहान, पारुल चौहान एवं दिव्यांग बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।