हिमालय प्रहरी

क्षत्रिय समाज ने बलराज पासी के खिलाफ दी तहरीर

खबर शेयर करें -

यात्रा के दौरान महाराणा प्रताप का अपमान करने को लेकर क्षत्रिय समाज में आक्रोश व्यक्त
काशीपुर। काशीपुर से अपनी दावेदारी कर रहे पूर्व सांसद बलराज पासी की मुश्किलें आसान होती नजर नहीं आ रही है विगत दिनों काशीपुर में पूर्व सांसद बलराज पासी द्वारा निकाले गए रोड शो को जहां भाजपाइयों ने उनका निजी कार्यक्रम बताया था वही अब भाजपा नेता बलराज पासी द्वारा बीते दिनों काशीपुर में निकाली गई जनसंपर्क यात्रा के दौरान महाराणा प्रताप का अपमान करने को लेकर क्षत्रिय समाज में आक्रोश व्यक्त हो गया है। क्षत्रिय समाज के लोगों ने यहाँ काशीपुर कोतवाली में पासी के विरूद्ध तहरीर दी है।

बता दें कि भाजपा नेता बलराज पासी ने रोड शो के दौरान मुख्य चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया था। इस दौरान वह जूते पहने हुए ही मूर्ति पर चढ़े थे। क्षत्रिय समाज ने इसे मेवाड़ केसरी महाराणा प्रताप का अपमान बताया है।

क्षत्रिय समाज काशीपुर ने कोतवाली में तहरीर देकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। यह वाकई भारत के शूरवीर योद्धा का अपमान है कि मैं जूतों सहित आप मूर्ति के बराबर में खड़े होकर भाषण दें और उसका मंच की तरह प्रयोग करें जबकि नीचे भगवान राम की छवि भी लगी हुई है।

Exit mobile version