हिमालय प्रहरी

लालकुआं : तेंदूऐ ने किया भैंस पर हमला, घायल होने के बाद भी तेंदुए से लड़ भैंस ने बचाई अपनी जान, दहशत में शहरवासी

खबर शेयर करें -

लालकुआं। यहां भरी दोपहरी नगर में घुस आए एक तेंदुए ने वार्ड नंबर 1 निवासी जल संस्थान कर्मचारियों की भैंस पर हमला कर दिया, काफी देर तक तेंदूऐ का भैंस से संघर्ष हुआ, अंततः उक्त भैंस झाड़ियों के बीच से जब तेंदुए को घसीट कर शहर की ओर को ले आई तो तेंदुआ भैंस को बुरी तरह जख्मी कर जंगल की ओर भाग गया, गंभीर रूप से जख्मी भैंस का लालकुआं पशु अस्पताल के चिकित्सक उपचार कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर को लगभग 12:30 बजे जल संस्थान के कर्मचारी विद्यासागर की भैंस घर के सामने मैदान में चर रही थी, तभी जंगल की ओर से आए एक तेंदुए ने भैंस पर हमला कर दिया, आसपास के लोगों ने पहले समझा कि संभवत: दो सांड आपस में लड़ रहे हैं, लेकिन तभी झाड़ियों के बीच भैंस और तेंदुए का संघर्ष अचानक मैदान की ओर को होने लगा, तो लोगों में अफरा तफरी मच गई, भारी शोरगुल के बीच तेंदुआ भैंस को बुरी तरह जख्मी कर जंगल की ओर भाग गया, भैंस के पीठ, पांव और पेट में गंभीर चोट के निशान बन गए हैं, उक्त घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने लालकुआं पशु अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जीएस खाती को मौके पर बुलाया, जिन्होंने भैंस का उपचार किया। उक्त घटना से क्षेत्रवासियो में दहशत बनी हुई है। इधर तराई केंद्रीय वन विभाग के टांडा रेंज के वन कर्मियों ने मौके पर आकर क्षेत्र वासियों से तेंदुए के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Exit mobile version