हिमालय प्रहरी

लालकुआं : पेयजल पुनर्गठन कार्य में लेट लतीफी पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट हुए सख्त, आदेश के बाद कल से होगा कार्य प्रारंभ

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नगर में 12 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत पेयजल पुनर्गठन कार्य में लेट लतीफी होने के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की सख्ती के चलते रविवार की दोपहर को लालकुआं नगर में डाली जाने वाली पेयजल लाइन, दो ट्यूबेल और ओवरहेड टैंक के लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण तथा नगर की विभिन्न सड़कों का निरीक्षण कर अधिकारियों ने कार्य योजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान वार्ड नंबर 1 में निर्माणाधीन मुख्य मार्ग में सोमवार से पेयजल लाइन डालने का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया, तथा जल्द से जल्द उक्त सड़क में पेयजल लाइन डालने का कार्य पूर्ण करने के संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए।

भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट और महामंत्री सुरेंद्र लोटनी ने नगर की विभिन्न सड़कों में जल निगम के अधिकारियों को ले जाकर वहां तत्काल पेयजल लाइन डालने को कहा, तथा उक्त कार्य में आने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जल निगम में अमृत योजना का कार्य देख रहे अधिशासी अभियंता एके कटारिया, सहायक अभियंता यतेंद्र लशपाल, कनिष्क सहायक अभियंता अनुज सिंह और ठेकेदार एसपी अग्रवाल सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

Exit mobile version