हिमालय प्रहरी

लालकुआ:आईजी डॉ0 नीलेश आनन्द भरणें ने गरीब व असहाय बच्चों को पाठ्य सामग्री और कपड़े वितरित किये

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र गौलापार पहुंचे आईजी कुमाऊँ नीलेश आनन्द भरणें ने सुल्तान नगरी खेड़ा में राय बहादुर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय का विधिवत रुप से रिबन काटकर उद्घाटन किया इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के गरीब असहाय बच्चों को पाठ्य सामग्री  ,जूते चप्पल तथा कपड़े वितरित किए।उन्होंने आम जनमानस से भी गरीब व निर्धन बच्चों की मदद करने की अपील की।वही आईजी को अपने बीच पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे।

 

लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोलापार स्थित सुल्तान नगरी खेड़ा में राय बहादुर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आईजी कुमाऊं डॉ0 नीलेश आनन्द भरणें का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।इस दौरान उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य  शिविर का आईजी ने निरीक्षण कर मौजूद डॉक्टरों से जानकारी ली साथ ही शिविर में पहुंचे लोगों का हालचाल भी जाना इस दौरान आईजी ने गरीब असहाय बच्चों को जूते, चप्पल, कॉपी किताबें व पेंसिल तथा कपड़े वितरित किए उन्होंने आम जनमानस से भी गरीब व निर्धन बच्चों की मदद की अपील की है वही आईजी को अपने बीच पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे।इस दौरान आईजी ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को महिला उत्पीड़न तथा नशा संबंधित एवं पुलिस सहायता हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष यशपाल आर्य और सचिव नवीन डालाकोटी ने कहा कि आज कार्यालय का उद्घाटन आई जी द्वारा किया गया है उन्होंने कहा कि यहां कार्यालय गरीब असहाय तथा निर्धन लोगों की मदद के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Exit mobile version