
लालकुआं : नेशनल हाईवे 109 पर सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं यहां तहसील कार्यालय के पास नेशनल हाईवे पर खड़े एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते युवक का एक पैर बुरी तरह कुचल गया और उसका काफी खून बह गया।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उसे जैसे तैसे हल्द्वानी चिकित्सालय भिजवाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसकी हालत नाजुक है, युवक की शिनाख्त स्थानीय निवासी पप्पू उम्र लगभग 32 वर्ष के रूप में हुई है वह नेशनल हाईवे के किनारे बने एक घर में रहता था। हालांकि एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से युवक काफी देर तक तड़पता रहा इसके बाद पुलिस ने स्थानीय वाहन से युवक को अस्पताल पहुंचाया, घायल युवक लालकुआं का बैघ विक्रेता व्यवसाई बताया जा रहा है।
दुर्घटना की स्थिति देखते हुए प्रत्यक्ष दर्शी का कहना है की घायल हुए युवक की स्थिति काफी चिंताजनक है, दुर्घटना में युवक का बाया पेर पूरी तरह से कुचल दिया गया बताया जा रहा है।
फिलहाल युवक को 112 एंबुलेंस द्वारा लाल कुआं पुलिस की मदद से हल्द्वानी रेफर किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें