प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी हल्द्वानी, उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला के दिशा निर्देशन में अवैध पातन, अवैध खनन,अवैध शिकार व अन्य वन अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वन क्षेत्राधिकारी गौला, श्री चंदन सिंह अधिकारी, प्रभारी वन सुरक्षा दल श्री प्रमोद सिंह बिष्ट के नेतृत्व /अगुवाई में दिनांक 03.05.2023 की प्रातः समय लगभग 5:05 पर मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई की पिकप संख्या UK04 CA-4183 में जंगल से चोरी करके सोख्ता लादकर लालकुआं से हल्द्वानी की तरफ को ले जाया जा रहा है।
सूचना पर अमल कर श्रीमान प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी वन सुरक्षा दल के नेतृत्व में लालकुआं हल्द्वानी मार्ग में इंडियन ऑयल डिपो के पास उक्त पिकप संख्या UK04 CA-4183 को जांच के लिए रोकने का इशारा किया, तभी वाहन चालक वन विभाग की टीम को देखकर विपरीत दिशा में वाहन खड़ा कर विपरीत दिशा में भाग गया।
वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में लगभग 10 कुंटल सोख्ता लदा पाया गया, वाहन में लदे सोख्ता से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं पाएं गये, जो कि भारतीय वन अधिनियम 1927 यथा संशोधित 2001 की धारा 26 च, एवं 41,42 के तहत दंडनीय अपराध है।
उक्त पिकप को टीम द्वारा अपनी अभिरक्षा में लेकर विभागीय संसाधनों से डौली रेंज कार्यालय परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। टीम में श्री निर्मल रावत वन दरोगा, श्री पान सिंह मेंहता वन दरोगा,वन सुरक्षा दल, श्री भुवन चंद्र तिवारी वन बीट अधिकारी गौला रेंज,एवं श्री चंदन वाहन चालक मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें